नाथनगर में बाढ़ से मची तबाही, नौ पंचायत की करीब 60 हजार से अधिक लोग हुए प्रभावित
भागलपुर, सितम्बर 6 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाथनगर प्रखंड में बाढ़ ने रौद्र रूप ले लिया है। प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर, रत्तीपुर बैरिया, रन्नूचक, भुवालपुर बेलखोरिया, रामपुर खुर्द, भतौड़िया, राघोपुर, गोसाईंदासपुर सहित नौ पंचायत के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, इंजीनियरिंग कॉलेज और TMB यूनिवर्सिटी में घुसा पानी; हॉस्टल खालीबाढ़ से प्रभावित समुदाय रत्तीपुर बैरिया पंचायत के मुखिया प्रमोद यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि ने बताया कि नाथनगर की नौ पंचायत के लगभग 60 से 70 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जैसे बाढ़ का पानी ग्रामीण इलाकों में प्रवेश किया वैसे ही बाढ़ पीड़ित अपना जरूरी सामान लेकर ऊंचे स्थानों की तलाश में जुट गए और अपना आशियाना बांस बत्ती के सहारे खड़ा किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.