भागलपुर, मार्च 6 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधी  भागलपुर जिले में लॉ एंड ऑर्डर को और मजबूती देने के आलोक में एसएसपी भागलपुर प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को जिलाबल के कुछ पुलिस अवर निरीक्षकों को अपर थानाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इसी क्रम में वर्ष 2020 बैच के एसआई मो. हनीफ को नाथनगर थाने का अपर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने व क्षेत्र में अपराध नियंत्रण समेत जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...