भागलपुर, मार्च 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शनिवार को ईद-उल-फितर (ईद) पर्व हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों एवं कर्ण गढ़ मैदान में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इलाके के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में लोगों का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। नमाज पढ़ने के बाद अकलियतों ने गरीबों को दान भी दिया। खासकर सीटीएस स्थित कर्णगढ़ मैदान में नमाज को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां सुबह आठ बजे 30 हजार से अधिक अकलियतों ने ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी। इसके साथ मुल्क की सलामती के लिए अमन-चैन की दुआ अल्लाह ताला से मांगी। कर्णगढ़ मैदान में चंपानगर ईदगाह कमेटी के इमाम मुफ्ती जमशेद सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.