भागलपुर, अप्रैल 18 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।  थाना क्षेत्र से मनसकामनानाथ मंदिर रोड स्थित सरकारी विद्यालय के एक शिक्षक पर नाथनगर की रहने वाली एक लड़की ने नौकरी के नाम पर पैसे ठगी करने का आरोप लगाते हुए विद्यालय के बाहर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की ने 112 डायल पुलिस को भी मौके पर बुलाया और अपनी आपबीती बताई। लड़की का आरोप है कि वह पैसा मांगने विद्यालय पहुंची तो शिक्षक ने उसके साथ बदसलूकी की और बाहर खदेड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है। पैसे के कारण यदि उसकी शादी टूटी तो वह आत्मदाह करेगी।वहीं इन तमाम आरोपों को खारिज करते हुए शिक्षक ने बताया कि एक लाख सत्तर हजार रुपए उन्होंने सूद पर उक्त लड़की से लिया था। यह भी पढ़ें- अमीन ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के नाम पर लाखों की ठगी जिसे उन्हें सूद समेत सारा पैसा वापस कर दिया ...