भागलपुर, अप्रैल 27 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मुरारपुर रेलवे स्टेशन के आगे फतेहपुर बीच रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह सात बजे एक अज्ञात 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। पहले तो लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नाथनगर थाना से गश्ती पदाधिकारी मो. शकील मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों को बुलाया। तकरीबन दो घंटे तक शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी। इसके बाद पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में अज्ञात युवक के ट्रेन से गिरने से मौत होने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत- पेज-3 लीड इनसेट शव को पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.