नाथनगर: ट्रेन की चपेट में आई वृद्ध महिला, मौत
भागलपुर, सितम्बर 25 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्टेशन स्थित रेलवे फाटक के पास गुरुवार सुबह सवा आठ बजे के करीब एक वृद्ध महिला तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गयी। एसएस ओपी शर्मा के मुताबिक डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से यह घटना घटी। करीब दो घंटे तक शव फाटक किनारे पड़ा था, लेकिन जीआरपी थाने से कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। मानवता शर्मसार होती दिखी। शव दो-ढाई घंटे तक तेज बारिश में भींगता रहा। जब जीआरपी पुलिस पहुंची तो महिला के पास से उसका आधार कार्ड बरामद किया। इसके बाद मृत महिला की पहचान बदमिया देवी, पति मीना यादव ग्राम नवादा, पोस्ट ईशीपुर, थाना ईशीपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.