नाथनगर: अनियंत्रित मिट्टी लदे ट्रेक्टर ने बैरिया गांव में बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज
भागलपुर, जून 28 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । बैरिया गांव में मिट्टी से लदे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने पांच साल के बच्चे को कुचल दिया। इससे बच्चे का पेट फट गया। आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान पिंटू कुमार साह के बेटे प्रेम कुमार के रूप में की गई है। मृतक के चाचा पप्पू साह व मामा अर्जुन कुमार ने बताया कि शनिवार को नाथनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। परिवार वाले शव को ट्रैक्टर ड्राइवर के घर ले गए और जमकर हंगामा किया। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक प्रेम दो भाई और दो बहन है। यह भी पढ़ें- नाथनगर: अनियंत्रित मिट्टी लदे ट्रेक्टर ने बैरिया गांव में बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत, केस दर्जपुलिस कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.