देहरादून, दिसम्बर 11 -- सजा हुआ मंच, खचाखच भरा आडिटोरियम। नाती पोतों और दुधमुंहे बच्चों के साथ डिग्री लेने पहुंचे विद्यार्थी। ये नजारा गुरुवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऑन लाईन एण्ड डिस्टेंस एजुकेशन से शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए पहली बार आयोजित दीक्षांत समारोह में देखने को मिला। इस दौरान देश विदेश से आए 2361 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई। इनमें एमबीए के 1538 व एमसीए के 828 छात्र शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. अनुज राणा के नेतृत्व में पारंपरिक जुलूस के साथ किया गया। इसके बाद विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी और कुलपति डा. धर्मबुद्धि ने सभी को डिग्रियां और मेडल बांटे। डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से शिक्षा ले रहे देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों ने कन्वोकेशन में बड़े उत्साह से भाग लिया। ड...