संवाददाता, अप्रैल 6 -- UP News: यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग को बुढ़ापे में इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। प्रेमिका के पति ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। नैनी के धनुआ गांव में 2 अप्रैल की रात हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग हजारीलाल की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। हजारीलाल की हत्या आशनाई में हुई थी। उसकी 65 वर्षीय प्रेमिका के पति ने प्रतिशोध में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। धनुआ के रहने वाले हजारीलाल एक ठेकेदार के यहां बालू, गिट्टी की चौकीदारी करते थे। वहीं, दो अप्रैल की रात सोते समय उनकी हत्या कर दी गई थी। तीन अप्रैल की सुबह चारपाई पर खून से सना उनका शव पाया गया था। उनकी बेरहमी के साथ धारदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.