गाजीपुर, फरवरी 25 -- जमानियां (गाजीपुर)। जमानियां कोतवाली के हेतिमपुर डेरा में बुधवार की सुबह कहासुनी होने पर नाती ने अपने नाना पर मछली काटने वाले धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। आनन फानन में लोग घायल को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह हेतिमपुर डेरा निवासी 65 वर्षीय अवधेश बिंद घर के पास कुछ कार्य कर रहे थे। उन्होंने नाती शिवानंद बिंद को कुछ कहा जिससे गुस्साए नाती ने मछली काटने वाले धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके चलते अवधेश बिंद गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़े और फौरन कस्बा बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद एंबुलेस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.