झांसी, जून 19 -- झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की मौत के बाद विवाद हो गया। नाती ने दादी का अंतिम संस्कार रुकवाया। उसने पिता और अपनी बहन पर ही उन्हें मार डालने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मैरी निवासी रजकू देवी (90) पत्नी गोविंद दास वंशकार काफी बीमार थीं। वह चल-फिर नहीं पाती थीं। वह अपने बेटे मातादीन के साथ नातिन नीलम के यहां नारायण बाग इलाके में रहती थीं। जबकि एक नाती गांव मैरी में ही रहता है। बुधवार को मातादीन अपने छोटे बेटे से ललितपुर जेल में मिलने गया था। घर पर रजकू अकेली थी। यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह में महिला का निधन, एफएसएल टीम जांच में जुटी तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। देर शाम जब मातादीन घर पर पहुंची तो मां की हालत देख बिलख पड़े। फिर परिजन शराब लेकर गांव मैरी पहुंची। जहां बड़े ...