फतेहपुर, मार्च 29 -- जहानाबाद। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में चल रहे नाती की मुंडन कार्यक्रम में शामिल बाबा की अचानक मौत हो गई। स्टेज में चढ़कर नाती को आर्शीवाद देते समय अचानक बेहोश होकर गिरे। परिजन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कस्बे के मोहल्ला लालूगंज निवासी पवन गुप्ता के पुत्र माधव गुप्ता का मुंडन संस्कार का कार्यक्रम शनिवार देर शाम एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से आयोजित था। दिन में सुंदरकांड का आयोजन था। कार्यक्रम में रिश्तेदारों और मेहमानों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान माधव के बाबा, 56 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता भी पूरे उत्साह के साथ मेहमानों का स्वागत-सत्कार कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी गीता गुप्ता ने उन्हें नाती को आशीर्वाद देने के लिए मंच पर बुलाया। जैसे ही संतोष कुमार गुप...