देवरिया, अप्रैल 24 -- रामपुर कारखान(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी एक महिला ने अपने नाती की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि साजिश के तहत नाती की पिटाई कर उसे बगीचे में फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बैजनाथपुर निवासी अशर्फी देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री बिंदु देवी की शादी वर्ष 2010 में पिपरा मदन गोपाल गांव निवासी रामगणेश उर्फ पप्पू यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये और दो पहिया वाहन की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता रहा। यह भी पढ़ें- पापा ने मम्मी को मार डाला; ढाई साल के बेटे ने इशारों में पुलिस को बताया, गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी की हत्या! आरोप है कि स...