नातिया मुशायरे में गूंजे सूफियाना कलाम
रुडकी, अगस्त 31 -- कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के सालाना उर्स पर आयोजन कमेटी की ओर से आयोजित खानकाहे कुद्दुसिया में नातिया मुशायरेमें शायरों ने नातिया और सूफियाना कलाम पेश कर देररात तक समां बांधे रखा। दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी ने शायरों की दस्तारबंदी कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ रहे। अध्यक्षता गंगोह दरगाह कुतुबे आलम के सज्जादानशीन शाह मेहताब आलम कुद्दुसी गुड्डू मियां ने की।विशिष्ट अतिथि अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सैयद नजर हुसैन चिश्ती, पूर्व राज्यमंत्री मुफ्ती शमून कासमी, शाह मखदूम कुद्दुसी और वक्फ बोर्ड की पूर्व सदस्य नाजिमा शेख ने अमन, सलामती और भाईचारे की दुआ की। उन्होंने कहा कि सूफी संतों और शायरों ने हमेशा समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.