कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- करारी इलाके के छोटा अड़हरा में हुए सनसनीखेज भारत यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजने से पहले उससे पूछताछ की गई। एसपी सत्यनारायण प्रतापत के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद मुख्य हत्याभियुक्त अशोक कुमार पांडेय से घंटे भर तक पूछताछ की गई। इस दौरान वह तनिक भी झिझका नहीं। सीधे तौर पर अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि भारत यादव वर्ष 2019 में उसकी नातिन (बेटी की बेटी) को लेकर भाग गया था। बाद में शादी भी कर ली थी। यह पूरे परिवार के लिए शर्मिंदगी का विषय था। गांव वाले इसी बात को लेकर ताना दिया करते थे। यह भी पढ़ें- आरोप : पुलिसवालों ने मृतक की गर्भवती पत्नी को पीटा, पिता को गड्ढे में धकेला तानों की वजह से सिर उठाकर चलना दूभर हो गया था। उधर, भारत यादव जब भी सामने पड़ता था तो ऐंठ कर चलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.