नातिन ने नहीं पीसी चटनी, बाबा ने सल्फास खाकर दे दी जान
हमीरपुर, मई 8 -- हमीरपुर। नातिन के चटनी पीसने से इनकार करने की बात बाबा को इस कदर नागवार गुजरी कि सल्फास की गोलियां पानी में घोलकर पी लीं। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर सीएचसी भागे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौदहा कस्बे के कुम्हारौड़ा मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय वरदानी की पत्नी सुदामा करीब छह माह से बीमार चल रही हैं। शुगर की वजह से उनके पैर में हुआ एक जख्म ठीक नहीं हो रहा है। इस कारण सुदामा बिस्तर पकड़े हुए हैं। घरेलू कामकाज करने में असमर्थ हैं। वरदानी के तीन पुत्र और एक पुत्री है। एक अविवाहित पुत्र दिव्यांग है। शादीशुदा पुत्र अलग रहते हैं। सुदामा के बिस्तर में पड़े होने की वजह से वरदानी और उसके दिव्यांग पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.