कन्नौज, नवम्बर 24 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया के इंदेश्वर नाथ मंदिर के निकट सोमवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कानपुर के अरौल निबासी नूर महल 50 वर्षीय पत्नी आफाक अहमद अपनी पुत्री की बेटी के शादी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को तालग्राम गयी थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपने भतीजे मेराज 25 वर्षीय पुत्र असफाक के साथ वापस घर लौट रही थी, जब उनकी बाइक ठठिया के इन्देश्वर नाथ मंदिर के निकट पहुंची। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने नूर महल की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। दूसरी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.