नाढा में आगजनी से हजारों की संपत्ति नष्ट
गिरडीह, जून 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के नाढा गांव में शनिवार रात बिचाली व एस्बेस्ट्स से बने गैरेज में आगजनी की घटना हो गई। जिसमें गांव की मुंगिया देवी के घर में रखा हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस सम्बंध में पीड़ित मुंगिया देवी ने बताया कि शनिवार रात गांव के गोतिया से जमीन विवाद में कहा-सुनी हुई थी। जिसके बाद घर के पिछवाड़े में बिचाली एवं एस्बेस्ट्स से बनाये गये गैराज में अगलगी की घटना हो गई। जिसमें वहां रखे हजार रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। मामले में उन्होंने गांव के ही विरोधी पक्ष के द्वारा केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा देने का आरोप लगाते हुए भेलवाघाटी थाना पुलिस से जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है। भेलवाघाटी थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि घटना की सूचना के बाद रात में ही पुलिस टीम घटना पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.