भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर। नौ मार्च को सूरत एक्सप्रेस से भागलपुर आ रही महिला यात्री से चेन छीनने के मामले में शनिवार को जीआरपी व आरपीएफ ने कुख्यात नाढ़ा मियां गिरोह के सदस्य जिम्मी को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी शाम सात बजे के करीब रेलवे एलसी गेट के पास हुई। नाढ़ा सहित उसके गिरोह के अन्य 12 सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी व आरपीएफ लगातार प्रयास में लगी हुई थी। गिरोह का सरगना नाढ़ा मियां के महाराष्ट्र के नागपुर में छिपे होने की सूचना आ रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि नाढ़ा मियां गिरोह के शातिर जिम्मी को एलसी गेट के पास गिरफ्तार किया गया है। बाकी अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नाढ़ा मियां को गिरफ्तार करने टीम नागपुर जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...