भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नौ मार्च को भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस में भागलपुर की महिला यात्री से चेन छीनने के मामले में बुधवार को जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद व आरपीएफ की टीम ने भागलपुर रेलवे स्टेशन के आगे एलसी गेट के पास से नाढ़ा मियां गिरोह के कुख्यात इम्मो उर्फ इमरान हुसैन को गिरफ्तार किया। टीम ने अभी तक नाढ़ा गिरोह के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जीआरपी व आरपीएफ इस गिरोह के अन्य सदस्य को सरगना को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अलग-अलग टीम बनाकर कर रही है। बता दें कि महिला यात्री से चेन छिनने के मामले के दो दिन बाद ही त्वरित कार्रवाई करते हुए जमालपुर एसआरपी विद्यासागर के नेतृत्व में आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने 11 मार्च को संयुक्त छापेमारी कर कुख्यात अपराधी मो.नाढ़ा व उसके उसके गुर्गे मो. जलाल, मो. ...