संवाददाता, मार्च 8 -- कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां कक्षा नौ के छात्र 15 वर्षीय प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह की नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत के पास एक नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। देर रात मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।घर से निकला प्रतीक वापस नहीं आया कठेठा गांव निवासी संतोष सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका इकलौता बेटा प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह कक्षा नौ का छात्र था। पिता संतोष सिंह के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रतीक साइकिल लेकर खेत जाने की बात कहकर घर से निकला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.