बेगुसराय, जनवरी 31 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित चार दिवसीय आठवें राष्ट्रीय नाट्य रंग महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार की रात असम से आए वर्णम विश्वनाथ चार्ली नाट्य दल द्वारा 'तिनिता रंगीन पाखिला' नाटक का सफल मंचन किया गया। इस नाटक की प्रस्तुति ने दर्शकों को गहरे भावबोध और सामाजिक संदेश से रूबरू कराया। 'तिनिता रंगीन पाखिला' का अर्थ 'तीन रंगीन तितलियां' है, जिसके माध्यम से मानव जीवन के छिपे पहलुओं और सामाजिक मुखौटों की कहानी को प्रतीकात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक की कथा तीन मित्रों जय, अमूल्य और विरिंचिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल और कॉलेज तक साथ पढ़ते हैं, लेकिन आगे चलकर जीवन की अलग-अलग राहों पर निकल जाते हैं। जय एक सफल प्रशासनिक अधिकारी बनता है, विरिंचिक प्रतिष्ठित वकील और अमूल्य क्लास वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.