प्रयागराज, मई 26 -- रोटरी क्लब प्रयागराज की ओर से रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में नाटक जल बिन जियत पियासे का मंचन किया गया। रंगकर्मी अजय केसरी के निर्देशन में मंचित नाटक में जल संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि पूनम गुलाटी, विशिष्ट अतिथि सतपाल गुलाटी रहे। अजय सिन्हा, अर्चना सिन्हा, संगीता सोनी, किरण आहूजा, गौरेश आहूजा, प्रतीक अल्यानी, अमित यादव, बबन यादव, अमरजीत कुशवाहा, अनुराग केसरी, इंदल सिंह कुशवाहा, प्रो. योगेश्वर तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...