कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- विधानसभा सिराथू के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, समर्पण और सुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला प्रभारी अमरनाथ यादव और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कलाकारों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। अतिथियों ने नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया और धात्री महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प पखवाड़े...