नाट्य प्रस्तुति से किया कन्या भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा पर प्रहार
मैनपुरी, जुलाई 27 -- सुदिती ग्लोबल एकेडमी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि यूपी महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, विशिष्ट अतिथि जिला बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा, महिला थाना प्रभारी हेमलता का विद्यालय परिवार ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एक संदेशपरक स्किट ने सभी का दिल जीत लिया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार किया गया। छात्राओं ने यह प्रभावी संदेश दिया कि एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाती है। अभिनय और संवाद इतने जीवंत थे कि पूरा सभागार तालियों से गूँज उठा। आयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.