नाट्य गुरु पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से किया सम्मानित
जमशेदपुर, जुलाई 30 -- जमशेदपुर। रंगमंच, ललित कला व साहित्य को समर्पित संस्कार भारती की जमशेदपुर इकाई ने तुलसी भवन, चित्रकूट कक्ष में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया तथा वरिष्ठ रंगकर्मी अवतार सिंह को पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान 2026 से अलंकृत किया।प्रथम सत्र में अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने स्वागत किया, जबकि कृष्णा सिन्हा ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। सम्मानित अवतार सिंह ने गुरु-शिष्य परंपरा व नाट्य कला के महत्व पर संस्मरण साझा किए।द्वितीय सत्र में डॉ. अनीता निधि ने संचालन किया, जिसमें भजन, गीत, कविता, लोक नृत्य व एकांकी की प्रस्तुतियाँ हुईं। महामंत्री अरुणा भूषण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम वंदे मातरम् व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुरु पूर्णिमा : गुरुजनों का हुआ सम्मान, भारतीय संस्कृति के संरक्षण का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.