बेगुसराय, मार्च 19 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड के बदलपुरा गांव स्थित श्री विजय राघव आदर्श मध्य विद्यालय में सांस्कृतिक विकास केंद्र के द्वारा 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला गुरुवार से शुरू हुई। मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि बाल नाट्य कार्यशाला के बच्चे आधुनिक रंगमंच के भविष्य है। यह नींव जितना मजबूत होगा, रंगमंच उतना ही समृद्ध होगा। सांस्कृतिक विकास केंद्र बाल नाट्य कार्यशाला के माध्यम से बच्चों की कला प्रतिभा तराशने का काम करता है। एचएम कंचन कुमारी ने कहा कि नाट्य कला अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह ने कहा नाटक एक सामूहिक कल है जो समाज को नई दिशा देता है। नाट्य कार्यशाला में प्रतिभागी को नृत्य, संगीत एवं अभिनय का प्रशिक...