लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की ओर से 'कला संवाद-10' के अंतर्गत भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र: मानवता की सांस्कृतिक धरोहर विषय संवाद हुआ। शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो मांडवी सिंह, संगीत नाटक अकादमी के सचिव राजू दास ने किया। अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो मांडवी सिंह ने भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला। प्रो कुमकुम धर, प्रो. शैलेन्द्र गोस्वामी, कुलसचिव डॉ सृष्टि धवन ने भी अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...