नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पश्चिम एशिया का संकट भले ही अभी थमा न हो, लेकिन अमेरिका ने इस युद्ध में साथ न देने वाले नाटो देशों को सजा देने की तैयारी शुरू कर दी है। पेंटागन से सामने आए एक ईमेल में इस बात का खुलासा हुआ है कि ट्रंप प्रशासन ईरान अभियान में साथ न देने वाले नाटो देशों को सजा देने के उपायों पर विचार कर रहा है। इसके अलावा फॉकलैंड द्वीप विवाद को लेकर ब्रिटेन के दावे पर वाशिंगटन के रूख की समीक्षा की जा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन नाटो के अन्य देशों के अलावा मुख्य रूप से स्पेन से नाराज है। क्योंकि यही वह देश है, जिसने खुले तौर पर ईरान संघर्ष के दौरान अमेरिका की मदद करने से इनकार कर दिया था। स्पेन ने ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका को खुले तौर पर खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद ट्रंप ने भी इस पर अपना गु्स्सा जाहिर किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.