नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो पर हमला बोलते हुए कहा है कि नाटो ने पहले भी कभी अमेरिका का सहयोग नहीं किया और भविष्य में भी नहीं करेगा। नाटो हमारे लिए खड़ा नहीं हुआ और भविष्य में भी हमारे लिए खड़ा नहीं होगा। बुधवार को टूथ पर पोस्ट में उन्होंने ये बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने रूस से यूरोप को बचाने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए। मुझे उम्मीद थी कि वे हमारे साथ आएंगे लेकिन मुझे निराशा हुई वे नहीं आए। अब वे आना चाहते हैं लेकिन अब कोई खतरा नहीं है। यह भी पढ़ें- ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, ट्रंप का बड़ा दावा; बोले- जिनपिंग मुझे लगाएंगे गले नाटो पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा ये संगठन कागज का शेर है।तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगीट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध खत्म होने ...