प्रयागराज, अप्रैल 15 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में बुधवार को सात दिवसीय बैशाख महोत्सव का शुभारंभ हुआ। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार, केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा व वरिष्ठ रंगकर्मी अभिलाष नारायण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन इंपैक्ट आर्ट, चंडीगढ़ के कलाकारों ने 'हिंद दी चादर' का मंचन किया। जिसका निर्देशन रंगकर्मी व अभिनेता बनिंदरजीत सिंह बन्नी ने किया। नाट्य प्रस्तुति के जरिए कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार गुरु तेग बहादुर ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कश्मीरी पंडितों ने जब औरंगजेब के अत्याचारों और जबरन धर्मांतरण के दबाव में व्यथित होकर गुरु ते...