प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। नाट्य संस्था बैकस्टेज की ओर से आर्थर मिलर के कालजयी नाटक ऑल माय संस पर आधारित हिन्दी नाट्य प्रस्तुति मेरे बच्चे का सोमवार को भी मंचन हुआ। वरिष्ठ रंगकर्मी प्रवीण शेखर के निर्देशन में नाट्य प्रस्तुति के दौरान दूसरा शो हाउसफुल रहा। प्रस्तुति मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक चेतना के गहन द्वंद्व को प्रभावपूर्ण ढंग से मंच पर साकार करती दिखी तो कलाकारों ने प्रस्तुति के जरिए व्यक्तिगत स्वार्थ और सामाजिक दायित्व के तीखे संघर्ष को मार्मिकता के साथ मंचित किया। यह भी पढ़ें- 'मेरे बच्चे' में दिखा स्वार्थ और सामाजिक दायित्व का टकराव नाटक की पृष्ठभूमि दूसरे विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि में रचित इस नाटक में जिओ केलर (जमुना प्रसाद) द्वारा सेना को दोषपूर्ण सिलिंडर उपलब्ध कराने की वजह से 21 पायलटों की मृत्यु हो जाती है लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.