नाटक 'माधवी' में दिखा स्त्री का जीवन संघर्ष
प्रयागराज, मार्च 7 -- एनसीजेडसीसी की ओर से आयोजित विरासत कला उत्सव कार्यक्रम में शनिवार को प्रेक्षागृह में नाटक माधवी का मंचन किया गया। कहानीकार भीष्म साहनी लिखित नाटक का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया। नाटक में कलाकारों ने कथानक के माध्यम से मंच पर एक ऐसी स्त्री की कथा को जीवंत किया, जो सामाजिक बंधनों और परिस्थितियों के बीच जीवन में संघर्ष करती है। उसे खुद कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं रहता। कलाकारों में गोरी बनमोरिया, रोहित शर्मा, नवदीप सहोता, राज, सुनील चिलवाल, अनुज चहल, सचिन शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने किया। अतिथियों ने कलाकारों को सम्मानित किया गया।चित्रकला में कोमल,शुभम, नीतू अव्वलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.