प्रयागराज, अप्रैल 26 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के सभागार में सांस्कृतिक संस्था कलरव व केंद्र की ओर से रविवार को नाटक 'मधुलिका' का मंचन किया गया। जयशंकर प्रसाद की कहानी 'पुरस्कार' पर आधारित इस नाटक के लेखक दिलीप कुमार तिवारी हैं। रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी की जयंती के अवसर पर आयोजित नाट्य प्रस्तुति के जरिए राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया गया। नाटक की नायिका मधूलिका ने राष्ट्र प्रेम के लिए अपने प्रेम का बलिदान दे दिया और अपने प्रेम के लिए स्वयं का भी। मधूलिका की भूमिका में अद्वितीय विकास के अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिली। मंच पर सतीश तिवारी, पुनीत वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, निखिल सिंह, आदित्य मिश्र, आशीष कनौजिया, आयुष चंद्रा व वैष्णवी मिश्रा ने भी अभिनय किया। यह भी पढ़ें- नाटक 'मधूलिका' ने दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.