शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- जनपद के रंगकर्मियों ने जूम डांस एकेडमी स्टूडियो में गिरीश कर्नाड के विश्वप्रसिद्ध नाटक 'बलि' का प्रभावशाली मंचन किया। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से एम.एल.आर. थियेटर फाउंडेशन के 10 सदस्यीय दल द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निर्देशक आरपीडी सोती ने किया। करीब 1 घंटे 30 मिनट की अवधि वाले इस नाटक में एक राजा की त्रासदी को बहुस्तरीय प्रतीकों और घटनाओं के माध्यम से मार्मिक ढंग से उकेरा गया। नाटक में सौमित्र शुक्ला (राजा), प्रियंका तायल (राजमाता), वैभव सिंह (महावत), रूबी चौधरी (रानी) और रोहित वर्मा (इनर) ने सशक्त अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। मंचन को तकनीकी टीम रवि चौहान, अभिषेक सिंह, धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया, संकल्प अग्निहोत्री, सूर्यकांत वर्मा व गौरव भारती ने रचनात्मक रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.