प्रयागराज, मार्च 29 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से आयोजित पांच दिवसीय भरतमुनि नाट्य समारोह के तीसरे दिन रविवार को संस्था इंदिरा गांधी कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने नाटक 'बकरी' का मंचन किया। नाट्य निर्देशन डॉ. शिशु कुमार सिंह का रहा और नाटक प्रख्यात साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की रचना पर आधारित था। कलाकारों ने प्रस्तुति के जरिए समाज में भावनाओं के नाम पर ठगी की कहानी का कड़वा सच दिखाया। जो डकैत प्रवृत्ति के तीन युवक दुर्जन सिंह, कर्मवीर व सत्यवीर की ठगी पर केंद्रित रही। तीनों अपनी योजना के अनुसार गांव के दलित की बकरी को दीवान द्वारा चोरी करवा देते हैं। साथ ही गांव के भोली-भाली जनता से गांधी जी की बकरी के नाम पर दान लेना शुरू कर देते हैं। ठीक उसी तरह जैसे नेता जनता को गुमराह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.