बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रंग संस्था 'द प्लेयर्स एक्ट' द्वारा दिनकर कला भवन में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव रंग उत्सव 2025 के चौथे दिन समूहन कला संस्थान, आजमगढ़ उत्तर प्रदेश की नाट्य प्रस्तुति 'हंसुली' का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक 'हंसुली' भारतीय परिवारों में बढ़ती भौतिकता के कारण पारंपरिक मूल्यों और रिश्तों में आई गिरावट का मार्मिक और जीवंत चित्र प्रस्तुत करता है। कहानीकार डॉ. अखिलेश चन्द्र की कहानी पर राजकुमार शाह द्वारा रूपांतरित यह नाट्य आलेख पारिवारिक सत्ता, परंपरा और स्वार्थ के टकराव को गहराई से उजागर करता है। 'हंसुली' यहां केवल एक आभूषण नहीं, बल्कि परिवार की प्रतिष्ठा, परंपरा और सत्ता का प्रतीक बनकर उभरती है। वह इसे पारिवारिक मान-सम्मान और संस्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.