नाटक से संवेदनाओं की चिंताजनक तस्वीर उकेरी
लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से गोमती नगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में 'छोड़ो कल की बातें' नाटक का मंचन हुआ। जिसका निर्देशन अनुपम बिसारिया ने किया, नाट्य रचनाकार जेपी सिंह (जयवर्धन) की इस नाट्य कृति में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सामाजिक संवेदनाओं की चिंताजनक तस्वीर को दर्शकों के सामने खींचा। नाटक में संयुक्त परिवारों में एक दूसरे के व्यवहार के प्रति उदासीनता को रेखाकिंत किया गया है। नाटक में बताया गया है कि हमारी संवेदना धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मंच पर आदित्य वर्मा, अश्वनी मक्खन, राजेश मिश्रा, अनुपम बिसारिया एवं अनीता वर्मा ने अभिनय किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.