प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। सरला राजेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला में मंगलवार को बच्चों ने नाट्य मंचन किया। कार्यशाला का शुभारंभ पार्षद राजेश कुशवाहा ने किया। मंचन के जरिए बच्चों ने नशे की कुरीतियों पर प्रहार किया। निर्देशन विक्रांत केसरवानी का रहा। श्रेयांश गौड़, माही सिंह, कृतिका श्रीवास्तव आदि ने सशक्त अभिनय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...