प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज। रोटरी क्लब प्रयागराज की ओर से जगत तारन गोल्डन जुबली के रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह में नाटक जल बिन जियत पियासे का मंचन किया गया। इस मौके पर अजय केसरी के निर्देशन में मंचित नाटक में कलाकारों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन पूनम गुलाटी, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन सतपाल गुलाटी रहे। अतिथियों ने क्लब के सामाजिक सरोकार को सराहा। रोटेरियन गौरेश आहूजा, अजय सिन्हा, अर्चना सिन्हा, संगीता सोनी, किरण आहूजा, गौरेश आहूजा, प्रतीक अल्यानी, अमित यादव, बबन यादव, अमरजीत कुशवाहा, अनुराग केसरी, इंदल सिंह कुशवाहा, गीता आर्या मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- नाट्य मंचन से दिया जल संरक्षण का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...