नाटक प्रतियोगिता में दिनकर शर्मा को द्वितीय पुरस्कार
चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- चक्रधरपुर। धनबाद में 18 से 21 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय प्रतिष्ठित काला हीरा ऑल इंडिया ड्रामा कंपटीशन में चक्रधरपुर के होनहार कलाकार दिनकर शर्मा ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। देश भर से आए उत्कृष्ट कलाकारों के बीच एकल नाट्य प्रतियोगिता की कैटेगरी में दिनकर शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल कर चक्रधरपुर का नाम पूरे देश में रोशन किया है। प्रतियोगिता के दौरान दिनकर शर्मा ने महान साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध द्वारा लिखित प्रसिद्ध एवं विचारोत्तेजक कहानी पक्षी और दीमक का एकल नाट्य मंचन किया। उन्होंने अपनी जीवंत प्रस्तुति और गहन अभिनय क्षमता से कहानी के पात्रों और उसके भावनात्मक संदेश को रंगमंच पर इस कदर उकेरा कि प्रेक्षागृह में मौजूद दर्शकों और निर्णायकों की आंखें नम हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.