बेगुसराय, मार्च 27 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। रामदीरी लभरचक स्थित बेगूसराय प्राइवेट आईटीआई सभागार में आयोजित पांच दिवसीय कला ऋषि बाबा योगेंद्र राष्ट्रीय बहुभाषी नाट्य समारोह का समापन शुक्रवार को भव्य रूप से हुआ। यह आयोजन अप स्टेट आर्ट ग्रुप नई दिल्ली की ओर से किया गया। अंतिम दिन की शुरुआत चर्चित लोकगायक बबलू आनंद की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने होली, चैता और बारहमासा गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद अल्टरनेटिव रिदम थियेटर ढेंकनाल (ओडिशा) की ओर से नाटक "ढोलिया" का मंचन किया गया। इसका लेखन एवं निर्देशन दिनेश दास ने किया। नाटक "ढोलिया" एक लोक कलाकार की जीवन यात्रा और उसकी पीड़ा को दर्शाता है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी कला, संस्कृति और परंपरा का संवाहक बना रहता है। प्रस्तुति में दिनेश दास ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.