फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर फरीदाबाद नगर निगम द्वारा फोर्थ वाॅल प्रोडक्शंस संस्था के सहयोग से आयोजित सातवें फरीदाबाद थियेटर फेस्टिवल का शुभारंभ मेयर प्रवीण जोशी और एमसीएफ आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने दीप प्रज्वलित कर किया। महापौर ने विश्व रंगमंच दिवस की शुभकामनांए देते हुए कहा कि शहर में जल्द ही हर महीने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस तीन दिवसीय रंग उत्सव के पहले दिन साक्षी सुनील के निर्देशन में नाटक चिट्ठी का मंचन हुआ। नाटक चिट्ठी एक संवेदनशील पारिवारिक नाटक है, जो आधुनिक समाज में पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी, संवाद की कमी और लोग क्या कहेंगे जैसी मानसिकता को उजागर करता है। कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ पिता साहिल, माँ रश्मि, बेटा ऋतिक, बेटी आयशा और दाद...