प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से शुक्रवार को पांच दिवसीय भरतमुनि नाट्य समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कला मंच के राष्ट्रीय प्रमुख अंकित शुक्ल व केंद्र के उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया।पहले दिन रंग प्रयोगशाला, मप्र के निर्देशक संजय श्रीवास्तव के निर्देशन और समिता सागर की लेखनी से सजे नाटक 'गुड़िया की शादी' का मंचन हुआ। प्रस्तुति के जरिए कलाकारों ने बुंदेलखंड के एक छोटे कस्बे के निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की मार्मिक कहानी को जीवंत किया जिसकी केंद्रीय भूमिका में गुड़िया रही।गुड़िया जो अपने सांवले रंग की वजह से समाज व परिवार की उपेक्षा का शिकार होती है। लगातार तानों व उपेक्षा के बावजूद गुड़िया जीवन को सहज तरीके से जीने...