नोएडा, अगस्त 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में बुधवार को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर कक्षा छठी के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रक्षा बंधन के महत्व तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में निहित प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान के मूल्यों से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने रक्षा बंधन के महत्व और भाई-बहन के रिश्ते को केंद्र में रखते हुए प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें भाई-बहन के बीच प्रेम, सहयोग, विश्वास और जिम्मेदारी के भाव को दर्शाया गया। यह भी पढ़ें- Deoria News: राखी मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा विद्यार्थियों ने मधुर संगीत एवं मन...