महोबा, दिसम्बर 13 -- स्कूली छात्रों ने नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। छात्रों की कब्बाली, आल्हा गायन, दीवारी नृत्य की प्रस्तुतियों को जमकर सराहा गया। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रबंधक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराते हुए छात्रों कोसंबोधित करते हुए कहा कि छात्र लक्ष्य बनाकर तैयारी करें। मेहनत और लगन से किए गए कार्य कभी भी व्यर्थ नहीं जाते। छात्रों के द्वारा भजन, गलल, लोकगीत,आल्हा गायन की शानदार प्रस्तुतियां दी। नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व को उकेला और नशा मुक्ति का संदेश दिया। देश भक्ति पर आधारित नाटक को भी जमकर सराहा गया। समाजिक कुरीतियों को मिटाने का सकल्प लिया गया। मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया। विकास सेन, मोहनीश अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.