मिर्जापुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर। लखनऊ यूपी 112 और जनपद की पीआरवी की संयुक्त टीम की ओर से बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आपात योजनाओं के बारे में बताया। पुलिस हेल्पलाइन नंबर, पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने समेत अन्य जानकारी दी। एएसपी सिटी नितेश सिंह और सीओ लाइन गायत्री यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, रेलवे स्टेशन, जीआईसी मैदान पर नुक्कड़ नाटक हुए। टीम ने आपातकालीन सेवा को अत्यधिक सुदृढ़ बनाने, पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने, आम जनमानस को जागरूक करने, पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने तथा अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए लोगों को जानकारी दी। एलईडी वैन दल के माध्यम से यूपी 112 आपात सेवा का प्रचार-प्रसार कराया गया। कार्यक्रम से लोग जागरूक होंगे तथा समाज में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.