पटना, जून 2 -- पटना जंक्शन पर मंगलवार को जलवायु परिवर्तन की चेतावनी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव से आम यात्रियों को अवगत कराना और इसे बचाने के लिए पर्यावरण अनुकूल व्यवहार करने के लिए जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- यात्रियों को एलईडी और एसी के कम प्रयोग के लिए जागरूक कियासमस्याएँ बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा, सूखा, बाढ़, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं को आधार बनाकर नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि अत्यधिक ईंधन का उपयोग, पेड़ों की कटाई और प्लास्टिक के अत्यधिक इस्तेमाल से पर्यावरण, कृषि, पशु-पक्षियों और मानव जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा हैं। लोगों को जागरूक किया गया कि यदि समय रहते हम नहीं चेते, तो भविष्य की पीढ़ियों को गंभीर संकटों का सामना करना पड...