खगडि़या, फरवरी 19 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थानान्तर्गत महाशिव महोत्सव के शुभ अवसर पर सोंडीहा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति की जा रही है। जय बजरंग नाट्य कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय नाट्य मंचन ने स्थानीय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। मेले के दौरान अलग-अलग दिनों पर सामाजिक और संवेदनात्मक नाटकों का मंचन किया गया। मंगलवार की रात गांव के कलाकारों द्वारा जुल्म की पुकार नाटक का शानदार मंचन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कलाकारों के उत्साह की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण संस्कृति को जीवंत रखने का बेहतरीन माध्यम बताया। वही इससे पहले 16 फरवरी को इससे पूर्व, कार्यक्रम की शुरुआत मंगलसूत्र नाटक के साथ हुई। इस सत्र का उद्घाटन व...