बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। महाकवि भास द्वारा रचित महाभारत की कथा पर आधारित नाटक कर्णभारम की प्रस्तुति अवध कुमार ठाकुर के निर्देशन में शनिवार की संध्या आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज लोहियानगर में हुई। यह नाटक बहुरंग नाट्य संस्था बेगूसराय के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। नाटक कर्णभारम कर्ण के अंतिम समय उसके द्वंद्व और उसके परम दानवीर रूप को उजागर करता है। युद्ध में कर्ण की वीरता को देखते हुए इंद्र ब्राह्मण की वेश में आकर कारण से उसके दिव्य कवच और कुंडल दान में मांगते हैं। कर्ण को पता रहता है कि यह इंद्र है। फिर भी अपने वचन का पालन करते हुए। उन्हें कवच और कुंडल दान दे देते हैं। नाटक में युद्ध के साथ-साथ कर्ण के अटूट त्याग, वचनबद्धता, बेबसी, झुंझलाहट व संघर्ष को दिखाया गया है। नाटक के मुख्य नायक कर्ण की भूमिका में हरीकिशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.